Ramgarh News: भुरकुंडा में श्रावणी मेला कोर कमेटी की बैठक
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना मैदान में श्रावणी मेला नवगठित कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि श्रावणी मेले को लेकर कमेटी ने रामगढ़ उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया है। इसमें बताया है कि कुछ स्वार्थी तत्व मेला आयोजन के नाम पर पैसा उगाही कर बंदरबांट करते हैं। यही वजह है कि आय-व्यय का लिखित ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया जाता है। बैठक में कहा गया कि कमेटी मेले के आयोजन में पारदर्शिता लाने व आम जनों की सहभागिता सुनिश्चित करेगी। बैठक में पूर्व पार्षद दर्शन गंझू, चमनलाल, बिजेंद्र कुमार, प्रेम विश्वकर्मा, श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, अजय पासवान, सतीश मोहन मिश्रा, पंकज कुमार, बारिक अंसारी, हरेराम साव, मिन्हाज अंसारी, राजेंद्र नायक, रोशन पासवान, जितेंद्र वर्मा, चंदन साव, लक्खी राणा आदि उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.