Ramgarh News: भुरकुंडा में श्रद्धा-उल्लास से मना साईं मंदिर का स्थापना दिवस
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड स्थित साईं मंदिर का 17वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में स्थापित साईं बाबा की प्रतिमा के शाही स्नान से हुई। इसके बाद पुरोहित जनार्दन भारती एवं कमलेश भारती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दोपहर दो बजे से मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.