Ramgarh News: भुरकुंडा में शिवशक्ति धाम मंदिर पुनर्निर्माण का शिलान्यास
रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर मारवाड़ी मुहल्ला स्थित श्रीश्री शिवशक्ति धाम (शिव मंदिर) के पुनर्निर्माण को लेकर रविवार को भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशनलाल चौधरी ने पूजा-अर्चना के पश्चात संयुक्त रूप से ईंट रख कर मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि केवल मंदिर निर्माण ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि हमारी जिम्मेदारी धार्मिक धरोहर की नींव को इतना मजबूत बनाए रखने की है कि वह सदियों तक सुरक्षित रहकर आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति से जोड़ती रहे। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग गरीबों का धर्मांतरण कर अपनी संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग बाहर से लोगों को बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.