रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से भुरकुंडा कोलियरी में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू हो गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रैयत-विस्थापितों ने रिवरसाइड पीओ कार्यालय के समीप टेंप्रोरी हॉल रोड पर शामियाना लगाकर सीसीएल की ओबी (ओवरबर्डेन) ढुलाई पूरी तरह ठप कर दी। आंदोलन शुरू होते ही सुबह से सैकड़ों की संख्या में रैयत, विस्थापित और स्थानीय लोग धरनास्थल पर जुट गए। आंदोलनकारी आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए में स्थानीय रैयत-विस्थापितों को रोजगार देने, भुरकुंडा रोड सेल और ट्रांसपोर्टिंग की कमान रैयत-विस्थापितों को सौंपने की मांग पर अड़े हैं।

आंदोलन के कारण मोर्चा के नेता रंजीत बेसरा ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन लगातार रैयत-विस्थापितों क...