रामगढ़, सितम्बर 9 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बरका-सयाल जीएम कार्यालय में बुधवार को रिवर साइड में पानी संकट और सौंदा डी में नोटिस बांटने के मामले पर बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से जीएम रंजय सिन्हा, स्टॉफ ऑफिसर ईएंडएम संजीव झा, एसओसी अभिरुप कुमार, इंजीनियर बालमुकुंद मौजूद थे। वही जनप्रतिनिधियों में यूकोवयू के नरेश मंडल, मुखिया विकास पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि जानकी ठाकुर, रामअनिक ठाकुर और ओम प्रकाश सिंह शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भुरकुंडा रिवर साइड के लोग पानी संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में प्रबंधन की भूमिका अहम हो जाती है। प्रबंधन यहां पानी की समुचित व्यवस्था करे।सौंदा डी में मिल रहे लोगों को नीतीश की बाबत इसे रोकने का आग्रह जीएम से किया गया। जिस पर जीएम ने कहा कि पानी को लेकर पूरा तंत्र लगा हुआ है। जल्द इसका समाधान कर लि...