रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। रिवर साइड भुरकुंडा और एरिया में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को एनसीओईए (सीटू) का प्रतिनिधिमंडल जीएम रंजय सिन्हा से मिला। इस दौरान जीएम को बताया गया कि रिवर साइड में पानी की गंभीर समस्या है। आगे पर्व त्योहार का समय है ऐसे में पानी का ठोस प्रबंध होना चाहिए। यूनियन नेताओं ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र की कई कॉलोनियों में जलापूर्ति प्रभावित होने से कोयला मजदूरों और उनके परिवारों को घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सबमर्सिबल पंप और पाइप लाइन लगाने की योजना पर काम हो रहा है। इससे क्षेत्र में पानी की समस्या काबू में आएगी। पतरातू जलापूर्ति केंद्र की बिजली व्यवस्था के संबंध में जीएम ने कहा कि ...