रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पानी की हर बूंद कीमती है, और इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसी संदेश के साथ भुरकुंडा जवाहरनगर स्थित जलमीनार परिसर में बुधवार को जल अर्पण दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ प्रखंड विकास अधिकारी मनोज गुप्ता, सुरेंद्र कुमार दिनकर, मुखिया व्यास पांडेय, मुखिया गुलाब देवी, पूर्व पंसस सीताराम मुंडा, प्रदीप मांझी, सतीश मोहन मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने जल संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है। इससे निपटने के लिए हम सभी को मिलकर कदम उठाना होगा और पानी की एक-एक बूंद का संचय करना होगा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जल संरक्षण को लेकर टींटीडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया सुरक्षित ...