Ramgarh News: भुरकुंडा में छह घंटे गुल रही बिजली, उमस से लोग बेहाल, कारोबार प्रभावित
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की लचर विद्युत व्यवस्था से उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को साप्ताहिक हाट के दिन लगभग पूरे दिन बिजली की आंखमिचौनी और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से आम लोगों के साथ-साथ छोटे-बड़े व्यवसायियों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही बिजली बार-बार आती-जाती रही। सुबह से दोपहर 12 बजे तक बिजली की आंखमिचौनी चलती रही। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जो शाम करीब छह बजे बहाल हो सकी। करीब छह घंटे तक लगातार बिजली गुल रहने से उमस भरे बरसाती मौसम में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। पंखे और कूलर बंद रहने से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.