Ramgarh News: भुरकुंडा में एक ही रात दो दुकानों में चोरी
रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा बाजार के दो दुकानों में बुधवार रात्रि चोरी की घटना हुई। चोर एडवेस्टेज की छत तोड़कर दोनों दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखा नगद पैसा चुरा कर फरार हो गए। चोरी की घटना मनोज भदानी जेनरल स्टोर और नईम खान के मुर्गा-अंडा दुकान में हुई। जेनरल स्टोर के संचालक मनोज भदानी के अनुसार उनकी दुकान से नगद 10-12 हजार रुपए की चोरी हुई है। वहीं मुर्गा-अंडा की दुकान चलाने वाले नईम खान के अनुसार चोर ने गल्ले में रखा करीब एक हजार रुपया चुराया है। इधर एक ही रात दो दुकानों में हुई चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायी भयभीत हैं। यह भी पढ़ें- Ghumla News: घर से तीन लाख के जेवर और दुकान से नकदी-सामान की चोरी लोगों ने पुलिस से बाजार क्षेत्र के गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.