Ramgarh News: भुरकुंडा कोयलांचल संघर्ष समिति की बैठक
रामगढ़, अक्टूबर 11 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोयलांचल संघर्ष समिति की बैठक रविवार को भुरकुंडा में हुई। इसमें सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था, मुआवजा सहित मूलभूत सुविधाएं दिलाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए समिति एकजुट होकर संघर्ष करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति का प्रतिनिधिमंडल परियोजना पदाधिकारी से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराएगा। बैठक में समिति के संरक्षक प्रेमनाथ विश्वकर्मा, श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, इम्तियाज अहमद, अजय कुमार, आशीष गुप्ता, फिरदौस आलम, पंकज कुमार, राजेंद्र नायक, राजकुमार नायक आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.