रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर फोरलेन स्थित मतकमा चौक के समीप एक ही भवन में संचालित सांवरिया मॉल और ओम मेगा मॉर्ट में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दोनों प्रतिष्ठानों से करीब 8 लाख रुपये से अधिक के सामान व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले भवन की ऊपरी मंजिल में स्थित ओम मेगा मॉर्ट में एडवेस्टस की छत तोड़कर दाखिल हुए। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर नवीन साहू के अनुसार, चोरों ने करीब 9 हजार रुपए नकद के अलावा लगभग पांच लाख रुपए मूल्य के ब्रांडेड कपड़ों की चोरी की। इसके बाद चोर ग्रील काटकर नीचे स्थित सांवरिया मॉल में दाखिल हुए।

सांवरिया मॉल में चोरी सांवरिया मॉल के संचालक रंजीत गुप्ता के अनुसार चोरों ने दो अलग-अलग काउंटर स...