रामगढ़, अक्टूबर 7 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू मैकलुक्सीगंज के पालू तेतरिया टांड़ और जमुनिया टांड़ के बीच भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना पर जनप्रतिनिधि सक्रिय हुए। विधायक रोशन लाल चौधरी के पहल पर मृतक के परिजनों को कंपनी की ओर से मृतक के अंतिम क्रिया कर्म के लिए एक लाख बीस हजार रुपए दिया गया। साथ ही पीएफ, ग्रेच्युटी और इंश्योरेंस की राशि देने का आश्वासन दिया गया। बताया गया कि सुदामा कुमार पीवीयूएनएल के भेल के गाजा इंजीनियरिंग कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम करता था। इधर पालू पंचायत के पूर्व मुखिया सह आजसू प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो ने तुरंत घायलों को पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर अरविंद कुमार ने जांच के बाद सुदामा कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।...