Ramgarh News: भारी बारिश से रामगढ़ शहर की कई सड़कें जलमग्न, घरों से निकलना मुश्किल
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रविवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण रामगढ़ शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर की कई गलियां और मुख्य सड़कें पानी में डूब गई हैं। इससे लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। दिनभर बारिश जारी रहने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: झमाझम हुई बारिश से सड़कों पर जलजमाव से लोग परेशानजलजमाव प्रभावित क्षेत्र तालाब रोड की कई गलियों के अलावा बंगाली टोला, कोयरी टोला, दुसाध टोला, रामगढ़ कॉलेज के आसपास की गलियां, पतरातू बस्ती के निचले इलाके और नईसराय बस्ती के निचले हिस्सों में जलजमाव है। वहीं पंचवटी अपार्टमेंट के पास मुख्य सड़क और छावनी फुटबॉल मैदान के सामने की सड़क पर भी पानी जमा हो गया है। कई स्थानों पर सड़क और नालियों का अंतर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.