रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। भारतमाला परियोजना के तहत चाय बगान ओरमांझी से गोला होते हुए जेनामोड़ बोकारो तक बन रही फोरलेन सड़क बरियतु चौक से सेनेगाढा नदी तक लगभग आधा किमी सर्विस रोड व डिवाइडर मंगलवार को अचानक धंस गया। डिवाइडर के धंसने से इससे सटे मैदान में फुटबॉल खेल रहे बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं दूसरी ओर स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों की चिंताएं विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से पहली बारिश में ही सड़क और डिवाइडर धंस गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच है। सड़क धंसने के कारण इस पथ पर वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के पुख्ता इ...