रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि सिविल कोर्ट के सरकारी वकील संजीव कुमार अम्बष्ठा ने गरीब आदिवासी रैयतों को न्याय दिलाने की मांग की है।उन्होंने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग झारखंड सरकार के सचिव तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में भारतमाला परियोजना वाराणसी-कोलकाता 4/6 लेन एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित गरीब आदिवासी रैयतों को मुआवजा दिलाने की पहल की है。

न्याय की मांग अम्बष्ठा ने प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजे और न्याय की गुहार लगाई है। बताया गया है ​कागजात और रसीद होने के बावजूद मुआवजा नहीं मिला।

भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवार ​पत्र में उल्लेख किया गया है कि रामगढ़ जिले के मांडू थाना कुजू ओपी अंतर्गत ग्राम बुमरी हकुरनंदा...