रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला द्वारा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी 15 मंडलों के लिए मंडल प्रभारियों का घोषणा हुआ। जिला संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार अनुभवी एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अनुसार रामगढ़ नगर परिषद मंडल का प्रभारी रंजन सिंह 'फौजी' (पूर्व जिला महामंत्री), रामगढ़ कैंट मंडल का प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामगढ़ ग्रामीण मंडल का प्रभारी दिनेश प्रसाद (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), पतरातू मंडल का प्रभारी महेन्द्र प्रजापति (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), भुरकुण्डा मंडल का प्रभारी अनिल कुमार राय (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष), भदानीनगर मंडल का प्रभारी रंजीत राम (जिला कार्यस...