रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल की बैठक रविवार को पीटीपीएस शाह कालोनी में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजन भगत और संचालन मंडल महामंत्री अवधेश सिंह ने की।मौके पर मुख्य रूप से मंडल प्रभारी महेंद्र प्रजापति उपस्थित थे। बैठक में मंडल के सभी बूथों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य पर समरसता संकल्प अभियान चलाने और एसआईआर से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय रजक, रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, मंडल महामंत्री अश्वनी राय, मंडल उपाध्यक्ष कुमार ऋषि राज, पंकज कुमार सिंह, मंडल मंत्री राहुल कुमार सिंह, रितेश कुमार, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत आनंद, विजय सिंह, गोविंद तिवारी,...