रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीटीपीएस कटिया चौक में गुरुवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार महतो का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसका नेतृत्व भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया। श्री महतो, विधायक रोशन लाल चौधरी के आवासीय कार्यालय में आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान प्रमुख नागरिक गोष्टी बड़कागांव विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने आए हुए थे। इसी निमित स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन कटिया चौक न्यू मार्केट में किया गया। मौके पर भाजपा युवा नेता सह मुखिया किशोर कुमार महतो, गणेश कुमार ठाकुर, विकास कुमार गुप्ता, रणधीर कपूर, विजय रजक, मनीष कुमार, अनिल सिंह, सुनील कुमार, सुखलाल महतो, किरण कुमारी, सिकंदर कुमार आदि शामिल थे। यह भ...