Ramgarh News: भाकपा माले लोकल कमेटी की बैठक संपन्न
रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले लोकल कमेटी हेसालौंग की बैठक पार्टी कार्यालय में रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता रामदेव राम संचालन कोलेश्वर रजवार ने की। बैठक में 25 सितंबर को जयंत गांगुली स्मृति दिवस सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए व्यापक जन भागीदारी की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही स्मृति दिवस सफल बनाने के लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। बैठक में विनोद प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश गोप, महेश गोप, दिलीप रजवार, जलेश्वर रजवार, मनीष यादव, राजेश यादव, गोविंद राम, अमृत राणा, मदन रवानी, कांदू गोप, बहादुर गोप उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.