रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा-माले की डांडी प्रखंड कमेटी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रेलीगढ़ा में रूसी क्रांति दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृत राणा ने की। जबकि भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड आरडी मांझी, राजेंद्र गोप, सुंदरलाल बेदिया आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए 7 नवंबर 1917 की रूसी क्रांति के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि रूसी क्रांति ने दुनिया को एक नई दिशा दी। इस क्रांति के बाद मजदूरों, किसानों और मेहनतकश जनता ने जारशाही तथा शोषणकारी पूंजीवादी व्यवस्था को चुनौती देकर दुनिया का पहला सफल समाजवादी राज्य की स्थापना हुई। जिसके बाद पूरी दुनिया के मेहनतकशों, मजदूरों, किसानों और शोषित-पीड़ित जनता को अन्याय, शोषण और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने की नई प्रेरणा दी। यह भी पढ़ें- Ranc...