रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित गुरु कृपा नर्सिंग होम के पास से भाई का इलाज कराने आए कमलेश महतो की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव निवासी कमलेश महतो ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कमलेश महतो 16 अक्टूबर को अपने भाई का इलाज कराने मोटरसाइकिल से गुरु कृपा नर्सिंग होम पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। भाई का इलाज कराने के बाद जब वह बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात चोर का पता लगाने में जुटी है।

हिं...