रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सालगो खुदिया टोला में पिछले 72 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए। शुक्रवार की देर रात ललित बेदिया का खपरैल मकान बारिश के बीच अचानक धराशायी हो गया। वहीं शनिवार दोपहर सुरेश महतो का कच्चा मकान भी ढह गया। राहत की बात यह रही कि दोनों मकानों में फिलहाल परिवार नहीं रहता था, जिससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। इधर लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया है। कच्ची सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: लगातार बारिश से उदौतपुरा में चार कच्चे मकान ढहे, ग्रामीणों में अफरा-तफरी वहीं लगातार बारिश से कच्चे मकानों और जर्जर भवनों पर भी ...