Ramgarh News: भदानीनगर में बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन
रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित महुआ टोला के ग्रामीणों ने शनिवार को बढ़े हुए बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर विभाग के प्रति अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीण उपभोक्ताओं का आरोप है कि सरकार की ओर से 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना लागू है, इसके बावजूद हजारों रुपए के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भारी असंतोष है। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों की मासिक बिजली खपत 200 यूनिट तक ही रहती है, फिर भी उनके नाम पर अत्यधिक राशि का बिल जारी किया गया है। किसी उपभोक्ता का 29 हजार रुपए तो किसी का 12 से 15 हजार रुपये तक का बिजली बिल आया है, जो वास्तविक खपत से मेल नहीं खाता। उनका कहना है कि इतनी बड़ी राशि का बिल समझ से परे है और इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.