Ramgarh News: भदानीनगर मारपीट मामले में दो दर्जन आरोपियों पर केस दर्ज
रामगढ़, नवम्बर 23 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के मतकमा चौक के समीप शनिवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष से धनंजय यादव ने आवेदन देकर 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष से राहुल कुमार ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। मारपीट की घटना में दो लोगों का सिर फटने और तीन लोगों को गंभीर चोट लगने की चर्चा है। वहीं दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग चोटिल हुए हैं। बताते चलें कि शनिवार की दोपहर करीब सवा 3 बजे मतकमा चौक के समीप दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और बेस बैट लेकर आपस में भिड़ गए थे। करीब 15 मिनट तक चली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.