Ramgarh News: भदानीनगर फोरलेन पर हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर रेलवे साइडिंग के निकट फोरलेन पर एक हाइवा ने बाइक सवार को चपेट में लिया। दुर्घटना सोमवार की शाम करीब 5 बजे की है। इसमें सयाल के दो युवक घायल हो गए। स्टॉफ कॉलोनी निवासी प्रबल सिंघा को पैर में गंभीर चोट लगी है जबकि सूर्य कुमार को भी छोटे आईं हैं। दोनों घायलों घायलों को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि प्रबल अपने साथ सूर्य को लेकर बाइक से बरकाकाना से प्राइवेट जॉब कर घर सयाल लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे साइडिंग के पास पीछे से हाइवा ने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को एम्बुलेंस से सदर अस्पताल रामगढ़ भेजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.