रामगढ़, नवम्बर 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त आईएजी डैम के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर विधायक रोशनलाल चौधरी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में विद्यासागर ओझा, नितेश ओझा, विजय यादव, शुभम कुमार, राहुल महतो, प्रकाश बेदिया आदि शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को मांगपत्र सौंपकर क्षतिग्रस्त आईएजी डैम का जल्द पुनर्निर्माण कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। आवेदन में ग्रामीणों ने बताया है कि क्षेत्र में स्थित आईएजी डैम काफी समय से क्षतिग्रस्त है और टूट चुका है। इसके कारण जल संचयन एवं सिंचाई की सुविधा प्रभावित हो रही है। किसानों को खेती-किसानी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डैम का पुनर्निर्माण होने से क्षेत्र में जल संचयन की क्षमता बढ़ेगी और किसानों को सिंचाई के लिए पर्या...