Ramgarh News: भगवान की लीलाओं का श्रवण करने से जीवन में आती है सकारात्मकता : पंडित प्रकाश चंद्र शास्त्री
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि माता वैष्णो देवी मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में समापन हुआ। दिल्ली निवासी श्रीमद्भागवत कथा के विद्वान पंडित प्रकाश चंद्र शास्त्री ने सातों दिनों तक श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुनाया। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण करते रहे। बतौर मुख्य यजमान अमित साहू और उनकी धर्मपत्नी ने पूजा कर कथा का श्रवण किया। बतौर आचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा ने पूजन करवाया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, रासलीला, रुक्मणी विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। यह भी पढ़ें- Roo...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.