रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रांची रोड निवासी 36 वर्षीय महिला को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 80 हजार की ठगी करने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार सूरी 30 वर्ष को बिहार से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।प्राथमिकी के अनुसार अमित कुमार सूरी मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला है। वह कुछ समय तक महिला के घर के पड़ोस में रह रहा था। इसी दौरान उसने महिला की निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए। बाद में आरोपी ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला से ऑनलाइन माध्यम से करीब 80 हजार वसूल लिए। महिला का आरोप है कि जब उसने और रुपये देने से इनकार किया तो आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने, परिवार को बर्बाद करने तथा जान से ...