Ramgarh News: बोंगावार में मादक पदार्थों के सेवन से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। बोंगावार के वार्ड तीन के पाहन टोला में झारखण्ड सरकार के विभिन्न फ्लैगशिप लोक कल्याणकारी योजनाओं व मादक पदार्थों के सेवन पर रोकथाम को लेकर रविवार को जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया गया। वनांचल सांस्कृतिक दल रामगढ़ के प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में लोगों सरकारी योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित किया गया। वहीं नशा मुक्त समाज निर्माण को लेकर नशा सेवन से तौबा करने और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया गया। मौके पर वार्ड तीन पार्षद जयनारायण साव व वार्ड दो पार्षद मुंशी मांझी समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.