रामगढ़, अगस्त 1 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बूथ सशक्तीकरण को लेकर भाजपा डाड़ी प्रखंड कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को गिद्दी ए स्थित दुर्गा मंडप परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद और संचालन महामंत्री बृजकिशोर पाठक, बिहारी प्रजापति ने की। बैठक में बूथ सशक्तीकरण, पार्टी की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमें भाजपा डाड़ी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने लिए कहा गया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ता को केंद्र सरकार की उपलब्धि लोगों को बताने और जागरूक करने का काम करेंगे।. ताकि प्रखंड में पार्टी और अधिक मजबूत हो सके।बैठक में राजू रंजन तिवारी, गिरजा सिंह, सियाराम सिंह, गुंजन साव, रीमा कुमारी, ...