Ramgarh News: बुधबाजार दोतल्ला पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन
रामगढ़, अक्टूबर 2 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साईड स्थित बुधबाजार दोतल्ला पंचायत भवन में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुखिया सत्यवंती देवी ने लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया। आगे पंचायत के शेष विकास कार्यों का निष्पादन के लिए योजनाओं का चयन हुआ। इसके अलावा ग्राम सभा में 10 सड़क सुरक्षा मित्र का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। ग्राम सभा में पंचायत सचिव झमन लाल महतो, प्रधानाध्यापक रविश कुमार, वार्ड सदस्य नीतू सिन्हा, दयामुनि मुर्मू, विनय कुमार, पवन कुमार, शकील अंसारी, रंजू सिंह, किरण सिंह, राज अग्रवाल, सायदा खान, कौशल्या देवी, राजेश करमाली, सुमित्रा देवी आदि उपस्थित थी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.