Ramgarh News: बुंडू गांव में हाईवा के चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने की सड़क जाम
रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी- नईसराय सड़क में सोमवार को भोर में बुंडू के पास हाईवा के चपेट में आने से गांव के वृद्ध जीतन मांझी की मौत हो गई। घटना सोमवार की अहले सुबह सवा 3 बजे की है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शव के साथ घटना स्थल पर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईवा के चालक कुलदीप मुंडा को पकड़ रख लिया। इस दुर्घटना में हाईवा पलटने से चालक को भी चोट आई है। दुर्घटना की सूचना पाकर गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, एसआई रमेश चंद्र हजाम, एएसआई चंदन उरांव सशस्त्र बल जवान के साथ घटना स्थल पहुंच ग्रामीणों को समझा बुझाकर घायल चालक कुलदीप मुंडा को इलाज के लिए गिद्दी अस्पताल भिजवाया। इसके बाद गिद्दी थाना प्रभारी और ग्रामीणों के बीच मुआवजा को लेकर वार्ता हुई। जिसमें हाईवा मालिक से 50 हजार रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.