Ramgarh News: बीएफसीएल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, डीआरआई डिफेंडर्स बनी विजेता
रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में 16 से 25 अगस्त तक आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ भव्य समापन हुआ। फाइनल में डीआरआई डिफेंडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कमर्शियल स्पाइकर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, जोश और टीम भावना का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शक भी उत्साहित नजर आए। कड़े मुकाबले के बाद डीआरआई डिफेंडर्स ने बाजी मारते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में कंपनी के विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी समन्वय, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.