Ramgarh News: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की मनी जयंती
रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। ब्रह्मर्षि परिषद के तत्वावधान में रविवार को आशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने की।इस दौरान डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वक्ताओं ने स्व सिंह को याद करते हुए उनके जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह एकीकृत आधुनिक बिहार के निर्माता थे। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़कर उन्होंने देश की आजादी में जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.