रामगढ़, जुलाई 10 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों और सरकार की कृषि योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को मांडू प्रखंड मुख्यालय से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रीना कुजूर ने रथ को रवाना करते हुए कहा कि वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाकर किसान उत्पादन के साथ-साथ अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह ने बताया कि बिरसा कृषि रथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों का भ्रमण करेगा।इस दौरान किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक के उपयोग, फसल संरक्षण, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्त...