Ramgarh News: बिरसा कर्मियों का बकाया इंसेंटिव जल्द दे प्रबंधन, नहीं तो चक्काजाम: राकोमयू
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। बिरसा परियोजना में खनन कर्मियों का इंसेंटिव 18 माह से बकाया है। इसको लेकर सोमवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से मुलाकात की। इस दौरान प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि यदि इस माह के अंत तक सभी कर्मियों का बकाया इंसेंटिव भुगतान नहीं हुआ तो नवंबर में बिरसा परियोजना का कोयला उत्पादन और डिस्पैच ठप करा दिया जाएगा। इस दौरान प्रबंधन की ओर से मैनेजर कमर फहीम ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी का बकाया इंसेंटिव भुगतान कर दिया जाएगा। मौके पर राकोमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने कहा कि 18 माह से कर्मियों का इंसेटिव बकाया रखना कहीं से जायज नहीं है। कर्मी परियोजना की बेहतरी के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं, जबकि प्रबंधन उन्हीं कर्मियों को मिलने वाली सुविधा रोक रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.