रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी पोस्ट ऑफिस मुहल्ला स्थित रामजी ट्रांसफार्मर स्थित बिजली के अर्थिंग पोल के चपेट में आने से दुधारु गाय की मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद गाय चर रही थी। इसी क्रम में उक्त ट्रांसफार्मर स्थित बिजली के अर्थिंग पोल के तार के कारण चपेट में आ गई। करंट लगने से घटनास्थल पर ही गाय की मौत हो गई। गिद्दी बुधबाजार निवासी कामेश्वर यादव की गाय बताई जाती है। उन्होंने बताया हाल में ही वह 65 हजार में मेला से गाय खरीद कर लाए थे। गाय की मौत से उन्हें काफी क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...