Ramgarh News: बिजली, पानी और सड़क के लिए राकोमयू ने 4 घंटे किया सड़क जाम
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) ने शुक्रवार को बिजली, पानी और सड़क सहित अन्य मुद्दों को लेकर उरीमारी चेकपोस्ट पर सड़क जाम कर दिया। सुबह करीब 9 बजे से 1 बजे तक सड़क जाम रही। इस दौरान भुरकुंडा-बड़कागांव सड़क जाम रहने से लोग परेशान हुए। इनकी मांग थी कि उरीमारी की कॉलोनियों में लोग परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्हें ना तो स्वच्छ पानी मिल रही है और ना ही निर्बाध बिजली। कॉलोनियों की सड़क की स्थिति भी बहुत खराब है। आंदोलन का नेतृत्व बरका-सयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव कर रहे थे। आंदोलन के दौरान करीब चार घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रही। लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कोयले की ढुलाई प्रभावित होने से सीसीएल को लाखों के नुकसान का अनुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.