Ramgarh News: बाल विवाह के खिलाफ डीएवी बरकाकाना में चला जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने ली शपथ
रामगढ़, नवम्बर 28 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस बरकाकाना में विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों, सामाजिक दायित्वों एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों के संबोधन, प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों को बताया गया। विद्यालय के हेड बॉय तनवीर आलम एवं हेड गर्ल रानी कुमारी ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। सभी ने इस कुप्रथा का विरोध करने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: बाल विवाह रोकथाम और नशामुक्त समाज निर्माण को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.