Ramgarh News: बालू लदे दो ट्रेक्टर से वसूला गया 1 लाख रुपए ला जुर्माना
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने जांच अभियान चलाया। मंगलवार को खान निरीक्षक विनोद बिहारी प्रमाणिक के नेतृत्व में की गई जांच के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। दोनों वाहनों पर लगभग 100-100 घनफीट बालू लदा था। जांच के दौरान वाहनों के पास परिवहन चालान नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना परिवहन चालान के बालू ले जा रहे दोनों ट्रैक्टरों को खनिज सहित जब्त कर रामगढ़ थाना को सौंप दिया गया था।बाद में दोनों वाहनों से करीब 50-50 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.