रामगढ़, अगस्त 29 -- Ramgarh News: बार-बार बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान, अस्पताल और पैथोलॉजी सेवाएं भी प्रभावित रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायी, अस्पताल और पैथोलॉजी संचालक भी परेशान हैं। दिनभर में दर्जनों बार बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहने से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उमस और गर्मी के बीच बिजली कटने से घरों और दुकानों में परेशानी बढ़ जाती है। बार-बार बिजली गुल होने से व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली पर निर्भर दुकानों और प्रतिष्ठानों में काम प्रभावित होता है। वहीं, बिजली कटने के बाद जनरेटर चलाना और बिजली आने पर उसे बंद करना भी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार जनरेटर चलाने से ईंधन की खपत बढ़ने के साथ अतिरिक्त खर्च भी ...