Ramgarh News: बारिश से खेतों में लौटी रौनक, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। इसके साथ ही किसानों ने धान की खेती की तैयारियों को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है। खेतों की जुताई, पाटा चलाने और रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह से शाम तक किसान खेतों में जुटे हुए हैं और समय पर खेती पूरी करने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के बाजारटांड़ निवासी किसान अरुण महतो ने बताया कि इस वर्ष मानसून की बारिश देर से शुरू हुई है। जिससे खेती की शुरुआत प्रभावित हुई। हालांकि अब लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो धान की फसल अच्छी होने की पूरी संभावना है। अरुण महतो ने बताया कि एक से दो दिनों के भीतर आधे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.