Ramgarh News: बारिश में पतरातू प्रखंड के कई सड़कों की स्थिति जर्जर
रामगढ़, अगस्त 31 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। बारिश में पतरातू प्रखंड क्षेत्र के कई सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। इसमें पतरातू प्रखंड मुख्यालय से सटा हुआ पतरातू से सांकुल जाने वाली सड़क की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। इस सड़क से एसएस प्लस टू हाई स्कूल पतरातू और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू बाजार आने जाने में स्कूली बच्चों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की इस सड़क पर चलने वाले राहगीर कीचड़ भरे रास्ते में गिर जा रहे हैं।दूसरी ओर टेरपा से पारगढ़ा जाने वाली सड़क भी बीच बीच में टूट गई है। इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क के मुहाने पर जल जमाव इतना हो जा रहा है की लोगों को प्रखंड, अंचल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Palamu News: एक सप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.