Ramgarh News: बारिश में ढहा दिव्यांग का आशियाना, गृहस्थी का सामान बर्बाद
रामगढ़, अगस्त 17 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार रात भदानीनगर स्थित लादी ग्राम के ऊपर टोला निवासी दिव्यांग सुनील मुंडा का खपरैल मकान ढह गया। कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने से अलमारी, बिछावन, बर्तन, अनाज समेत जरूरत का कई सामान पूरी तरह बर्बाद हो गया। घटना के बाद सुनील मुंडा के सामने रहने और परिवार का भरण-पोषण करने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सुनील मुंडा ने बताया कि वह दिव्यांग हैं और दोबारा अपने स्तर से मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाए तो वह छोटे-मोटे काम कर अपना गुजारा चला सकेंगे। इधर, वार्ड सदस्य पूनम कुमारी समेत ग्रामीण प्रदीप राम, गोपेश्वर राम और रविंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.