रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में हर रोज विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती चल रही है। कभी दिन भर बिजली आती जाती रहती है तो कभी लगातार घंटो तक बिजली काट दी जाती है। हर बार बिजली विभाग की ओर से बारिश में कुछ खराबी आ जाने की बात कह दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान हो चुके है।

बिजली कटौती का प्रभाव बिजली कटौती के कारण घरों में समस्या तो हो ही रही है दूसरी तरफ व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सोमवार को भी जिले के कई हिस्सों में घंटो-घंटो की बिजली कटौती हुई। दुलमी में बिजली की आंखमिचौनी रोजाना जारी है। दिन भर में दर्जनों बार बिजली आती जाती रहती है।

स्थानीय क्षेत्रों में समस्या गिद्दी क्षेत्र में सोमवार को भी कई घंटों तक बिजली बाधित रही। रविवार की तरह ही दिन में मेंटेनेंस के लिए दिन मे...