Ramgarh News: बाजार समिति की भाड़ा बढ़ोतरी पर भड़के व्यवसायी, बोले-बढ़ा हुआ किराया किसी कीमत पर मंजूर नहीं
रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि बाजार समिति में किराया बढ़ोतरी को लेकर व्यवसायियों में असंतोष गहराने लगा है। बाजार समिति की ओर से दुकानों का किराया 5 रुपये प्रति वर्गफीट से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति वर्गफीट किए जाने के फैसले के विरोध में बाजार समिति व्यवसायी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। व्यवसायियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक वे बढ़े हुए किराये को स्वीकार नहीं करेंगे। इस मुद्दे को लेकर बाजार समिति प्रांगण में गुरुवार, को व्यवसायियों की एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ व्यवसायी प्रदीप कुमार बरेलिया की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में किराया बढ़ोतरी के फैसले पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में शामिल व्यवसायियों ने एकजुट होकर समिति के निर्णय का विरोध किया और इसे वापस ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.