Ramgarh News: बाइक-टेंपो की टक्कर में युवक घायल
रामगढ़, अगस्त 19 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग स्थित मां बंजारी आईटीआई के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक मालवाहक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार मालवाहक ऑटो जेएच01एइ -1326 घुटुवा बस्ती की ओर जा रहा था। इसी दौरान भुरकुंडा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक जेएच01एफजेड- 9866 अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रमेश सिंह के पुत्र मनजीत सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.