रामगढ़, अगस्त 8 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में बनगड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार पतरातू निवासी मिथिलेश सिंह और उनकी पत्नी मंजू सिंह को मामूली चोट लगी। वहीं बाइक सवार चैनगड़ा निवासी पृथ्वी उरांव को काफी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की शुरुआत मतकमा चौक के समीप हुई। यहां स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जेएच01डीके-4007 की चपेट में चैनगड़ा निवासी पृथ्वी उरांव की बाइक आ गई।दुर्घटना के बाद कार तेज रफ्तार से रामगढ़ की ओर निकल गई। इसके बाद बाइक सवार पृथ्वी उरांव कार का पीछा करने लगे। बताया जाता है कि बनगड़ा गांव के समीप पहुंचने पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित क...