Ramgarh News: बसंतपुर के दो विद्यालयों को रामा कोल वाशरी ने दिया कंप्यूटर सेट
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के बसंतपुर में निर्माणाधीन रामा कोल वाशरी प्राईवेट लिमिटेड प्रबंधन की ओर से सोमवार को पंचायत के दो विद्यालयों को कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर और सरस्वती विद्या मंदिर बसंतपुर को दिए गए कंप्यूटर सेट का उद्घाटन पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने किया। इस अवसर पर मुखिया सरिता देवी ने रामा कोल वाशरी प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विद्यालयों को कंप्यूटर सेट मिलने से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जुड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामान्य शिक्षा के साथ साथ कंप्यूटर की जानकारी भी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है। जीवन में आगे बढ़ने और रोजगार के बदलते अवसरों का लाभ उठाने के लिए कंप्यूटर का ज्ञान महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.