Ramgarh News: बरसात में जलस्रोतों की स्वच्छता जरूरी, कुओं में डाला जाएगा ब्लीचिंग पाउडर
रामगढ़, अगस्त 30 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड में बरसात के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विधायक ममता देवी के निर्देश पर दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया चेयरमैन सुधीर मंगलेश ने प्रखंड के 10 पंचायतों में एक-एक बोरा ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया। ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग पंचायतों के कुओं में पानी की स्वच्छता बनाए रखने तथा बरसात के दौरान दूषित पानी से होने वाली जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जाएगा। अवसर पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि बरसात के मौसम में कुओं एवं अन्य जलस्रोतों की साफ-सफाई और स्वच्छता बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की गई है।उन्होंने कहा कि विधायक के निर्देश पर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.